Ad Code

Responsive Advertisement

CG Weather Update : प्रदेश में बढने लगी है ठंड, पिथौरा में सजा गर्म कपड़ों का बाजार


 

CG Weather Update : छत्तीसगढ में मौसम का रूख फिर से बदलने वाला है और ठंंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 22 नवंबर से प्रदेश में हवा उत्तर से आने की संभावना है, इसके चलते नमी की मात्रा कम होगी।

प्रदेश में बढ़ेगी ठंड , बुधवार से हवा उत्तर से आने की संभावना
छत्तीसगढ में सोमवार सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में रहा।
शहरों में सजा गर्म कपड़ों का बाजार, मिल रही है बंफर छुट

रूपानंद  सोई 94242 - 43631 

पिथौरा : छत्तीसगढ में मौसम का रूख फिर से बदलने वाला है और ठंंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 22 नवंबर से छत्तीसगढ में हवा उत्तर से आने की संभावना है, इसके चलते नमी की मात्रा कम होगी। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंंड बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि अब हवा उत्तर से आने के चलते आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरेगा, पर अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

छत्तीसगढ में सोमवार को सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड अधिक पड़ेगी, विशेषकर दिसंबर पहले सप्ताह से तो ठंड ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों सुबह-सुबह के साथ ही रात में भी ठंड काफी बढ़ने लगी है। खासकर ग्रामीण व बाहरी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है।



वाजिब दामो पर मिलता है गर्म कपडे 
महासमुंद जिला अंतर्गत इन दिनों महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लग गए हैं। पिथौरा बस स्टैण्ड के सामने स्थित रेडीमेड हाउस में ग्राहकों को गर्म कपडे वाजिब दाम पर दी जा रही है। रेडीमेड हाउस के संचालक रविंदर अजमानी (काके) ने बताया की उनके यहां गर्म कपड़ों के नई-नई रेंज उपलब्ध है, जिसे ग्राहको के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement