Ad Code

Responsive Advertisement

महासमुंद : पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित






महासमुंद (झोल्टूराम) । गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप में नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया हैं। वर्ष 2024 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य, पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं के नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर 2023 तक मंगाई गई है। पद्म पुरस्कार देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र है।

पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन प्रस्तावhttps://www.padmaaward.gov.inऑनलाईन पोर्टल पर ही स्वीकार की जाएगी। नामांकन में अनुशंसित व्यक्ति की उससे संबंधित क्षेत्र, विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए विवरणात्मक रूप में प्रशस्ति पत्र सहित उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में उल्लेखित सभी प्रासंगिक जानकारी दी जानी चाहिए। ऑनलाइन नामांकन करने की क्रमवार प्रक्रिया वेबसाइट पर दी गई है। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement