Ad Code

छत्तीसगढ में तेज गर्मी से राहत, नमी युक्त हवाओं से बदला मौसम….




रायपुर(झोल्टूराम) । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है। तेज गर्मी से आज राज्य के कई जिलों के लोगों को राहत मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है। आज सुबह से ही नमी युक्त हवा चल रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के चलते ऐसा हो रहा है।

मौसम जानकारों कि माने तो राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के तापमान में गिरावट होती रहेगी। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी दी है।

देश के इन राज्यों में बारिश
IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक कुछ-कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement