Ad Code

Responsive Advertisement

Chhattisgarh : जल संसाधन विभाग के EE, SDO और सब इंजीनियर गिरफ्तार

 


ठेकेदार से बिल क्लीयर कराने के बदले मांगे 24 लाख; ACB ने रंगे हाथ पकड़ा


(News Credit by Bhaskar news)

Chhattisgarh : कोंड़ागांव जिले में जल संसाधन विभाग (इरिगेशन डिपार्टमेंट) के EE, SDO और सब इंजीनियर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 1 लाख 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, जिले के एक ठेकेदार का 1.11 करोड़ के निर्माण काम का बिल क्लीयर करने के एवज में 24 लाख रुपए कमीशन इन्होंने मांगा था। जिसका पैसा किस्तों में देने की बात हुई थी। ठेकेदार ने जगदलपुर के ACB कार्यालय में मामले की लिखित शिकायत की थी। ACB की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जल संसाधन विभाग के EE आर.बी. सिंह, SDO आर.बी. चौरसिया और सब इंजीनियर डी.के. आर्य को ACB ने गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने ठेकेदार से कमीशन के तौर पर 24 लाख रुपए मांगे थे। ठेकेदार ने इन पैसों को किस्तों में देने की बात कही थी। इसी किस्त के 1 लाख 30 हजार रुपए देने वह शुक्रवार को गया था। EE ने ठेकेदार को कोंडागांव में स्थित सिंचाई कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर G-3 में पैसों के साथ बुलाया था।

यहां पहले से ही EE आर.बी. सिंह के अलावा SDO आर.बी. चौरसिया और सब इंजीनियर डी.के. आर्य मौजूद थे। ठेकेदार जब पहुंचा तो उसने एक लाख 30 हजार रुपए नगद जैसे ही अफसरों को हाथ में पकड़ाए, वैसे ही ACB की टीम ने दस्तक दे दी और रिश्वत लेते हुए तीनों अफसरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। शुक्रवार देर शाम पू्रे मामले की जानकारी सामने आई है।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement