Ad Code

Responsive Advertisement

Chhattisgarh : सीएम कल से रोजाना 3 गांव पहुंचेंगे, आम लोगों से मिलकर शासन के काम-काज की करेंगे समीक्षा



रुपानंद सोई 94242 - 436631

रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से विधानसभावार प्रदेश का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान वे आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से शासन के काम-काज के प्रति उनका प्रतिक्रिया लेंगे। पहले सरगुजा संभाग से दौरे की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लेंगे साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव लेंगे। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह मीडिया से चर्चा व अन्य लोगों से भेंट के बाद श्री बघेल अगले गंतव्य के लिये रवाना हो जायेंगे। मुख्यमंत्री का प्रवास विधानसभा क्षेत्र के जिस ग्राम में होना संभावित होगा उसकी जानकारी जिला प्रशासन को दौरे से कुछ समय पूर्व ही उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय विधायक और जिले के प्रभारी मंत्री भी दौरे में उपस्थित रहेंगे।



Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement