Ad Code

महासमुंद :रामनवमी के दिन 200 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे




रामनवमी के दिन 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे

Mahasamund : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को महासमुंद जिले के 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में 10 अप्रैल को 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर करेंगे। वे नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री समीर पांडेय ने बताया कि 200 जोड़े विवाह के लिए सभी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गई है।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उषा पटेल, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग श्रीमती अनिता रावटे, अध्यक्ष नगर पालिका श्री प्रकाश चंद्राकर, अध्यक्ष महिला नागरिक सहकारी बैंक महासमुंद श्रीमती अरूणा शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंता ठाकुर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम सहित संगठन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि चंद्राकर और श्रीमती अन्नु चंद्राकर शामिल होंगी। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement