Ad Code

महासमुंद कलेक्टर के आदेश का नहीं हो रहा है पालन , भटक रहे हैं फरयादी

 


जनदर्शन में मिली आवेदनो का 15 दिवस के भीतर निराकरण करने हेतु कलेक्टर का है आदेश  

 तय समय पर नहीं हो रहा है निराकरण , भटक रहे है फरयादी 


महासमुंद : बता दें कोरोना काल शुरु होने के बाद लम्बे समय के अंतराल के बाद आम लोगों की समस्याओं का निराकरण हो सके इसलिए जिले में कलेक्टर जनदर्शन शुरु किया गया है साथ ही आम लोगों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए महासमुंद कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले के सभी विकास खण्ड मुख्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन कार्यक्रम  आयोजित कर लोगो की समस्याओं का निराकरण  15 दिवस के भीतर करने हेतु आदेशित किया है । 

लेकिन जनपद पंचायत पिथौरा में कलेक्टर के आदेश का पालन नहीं हो रहा है यहां जनदर्शन में प्राप्त आवेदनो का दो-दो माह के बाद भी निराकरण नहीं किया जा रहा है । अक्सर फरयादी जनपद पंचायत पिथौरा के चक्कर काटते नजर आतें है । 

रूपानंद सोई ने बताया की जनपद पंचायत पिथौरा में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दिनांक 16/11/2021 को ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में किये गये बडे फर्जीवाडा 



की जांच हेतु शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था , उक्त शिकायत पर उसी दिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा के द्वारा जनपद के अधिकारीगण सुशील कुमार चौधरी,  आई एस ठाकुर एवं सुभाष प्रधान को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच करने हेतु आदेशित किया गया है ,


 लेकिन उक्त जांच अधिकारीगणो के द्वारा आज तक उक्त मामले की जांच नहीं किया जा रहा है और जानबुझकर महासमुंद कलेक्टर के आदेश का अवहेलना किया जा रहा है, न जाने और ऐसे कितने मामले होंगे जिनका निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा है ये सब जानकर भी प्रशासन मौन है ।  



Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement