महासमुंद: वन विभाग ने जांच के दौरान वनमंडल महासमुंद के परिक्षेत्र सरायपाली अंतर्गत खैर प्रजाति के भारी मात्रा में अवैध लकडी जब्त किए हैं। मुख्य वन संरक्षक रायपुर के दिशा-निर्देश एवं वनमंडलाधिकारी महासमुन्द पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में गठित टिम ने सरायपाली स्थित एक हाटल में तलाशी की कार्यवाही की गई तलाशी उपरांत उक्त हाटल में खैर प्रजाति (जिससे कत्था बनाने में उपयोग किया जाता है) के लगभग 8 ट्रेक्टर ट्राली जिसकी अनुमानित कीमत रू 50 लाख रुपये बताया जा रहा है साथ में लकडी काटने का औजार भी जप्त कर भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण संतोष पैकरा , सतीश पटेल, अनिल कुमार प्रधान, सुश्री नैन्सी प्रतिमा तिग्गा, बिरेन्द्र , आकाश बेहार, चन्द्रशेखर सिदार, ज्वालाप्रसाद पटेल, सुनिल कुमार जमादार, हेमत कुमार ध्रुव, मुकेश कुमार निषाद, दिनेश कुमार प्रधान, सुरेश कुमार साह, प्रेमप्रकाश कुरै, तुलेश बुडेक, ललित पटेल, राकेश पटेल, पुरुषोतम साव, टीश्वर साव, सोहनलाल यादव ,रविलाल निर्मलकर, श्रीमती मीना पटेल, श्रीमती रूपा चतुर्वेदी सभी का योगदान रहा।
Social Plugin