महासमुंद: जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है।
दरअसल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार दो ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ भारत में सक्रिय है। एक 3 जनवरी को सक्रिय हुआ था दूसरा 6 जनवरी से सक्रिय है। इस वजह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान से अरब सागर तक विस्तृत हो रहा है। इस वजह से अरब सागर की ओर से लगातार नम युक्त हवायें आ रहीं हैं।
मौसम खराब रहने की ये जताई जा रही संभावना
इधर दक्षिण बंगाल सागर की ओर से भी नमयुक्त हवाएं आ रहीं है। वहीं दोनों ओर से आ रही हवाएं मध्य भारत में टकरा रही है। इस वजह से संभावना बनी हुई है कि मध्य भारत सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ में दो-तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।
बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं 2 से 3 दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बादल छंटते ही शीतलहर पडऩे की भी संभावना जताई जा रही है।
Social Plugin