Ad Code

महासमुन्द : राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत परीक्षण शिविर 23 को बसना में

 

महासमुन्द 22 नवम्बर 2021

राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्ध बेसहारा लोगों एवं दिव्यांगजनों को जीवन सहायक व्हील चेयर एवं अन्य सहायक उपकरण मुहैया कराए जायेंगे। इस योजनांतर्गत वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगों के पंजीकरण कल मंगलवार 23 नवम्बर को जिले की बसना तहसील के मंगल भवन से शिविर आयोजित होगा। परीक्षण उपरांत अलग से शिविर लगाकर पात्र वरिष्ठ नागरिकों को उनकी दिव्यांगता/दुर्लभता के अनुरूप निःशुल्क सहायक उपकरणों का अलग से शिविर लगाकर वितरण किया जाएगा।

 
उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि महासमुन्द जिला के सभी जनपद पंचायतों में राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत शिविरों का आयोजन 23 नवम्बर से 27 नवम्बर तक किया जाएगा। बसना जनपद पंचायत में पहला शिविर मंगलवार 23 नवम्बर को मंगल भवन में आयोजित होगा। बुधवार 24 नवम्बर को महासमुन्द के जिला चिकित्सा परिसर में, गुरूवार 25 नवम्बर को पिथौरा के मिडिल स्कूल लाखागढ़ में आयोजित है। इसी प्रकार सरायपाली में शुक्रवार 26 नवम्बर को जनपद पंचायत परिसर और अंतिम शिविर शनिवार 27 नवम्बर को बागबाहरा के पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल में रखा गया है। यह सभी शिविर प्रातः 1000 बजे से शुरू होकर शाम 0500 बजे तक चलेंगे।

  

संगीता सिंह ने कहा कि इच्छुक हितग्राही इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम हो वे अपने साथ जरूरी दस्तावेज की प्रति, आय प्रमाण पत्र राजस्व अधिकारी/एमपीएमए, ग्राम प्रधान/मुखिया द्वारा प्रदत्त बीपीएल राशन कार्ड धारक, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति की छायाप्रति, भारत सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड इत्यादि दो छायात्रित आवेदन के साथ जमा करने होंगे। दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगजन प्रमाण प्रति (न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता) सहित उपरोक्तानुसार दस्तावेज आवेदन के साथ एवं दो फोटो साथ लाना होगा। इस योजनांतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु पात्रतानुसार सहायक उपकरण छड़ी, वॉकर, व्हील चेयर, कान की मशीन, चस्में, कृत्रिम दांत, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाईकल कालर इत्यादि सहित 27 कृत्रिम उपकरण शामिल है। जो वितरित किए जायेंगे।
एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को शिविर में परीक्षण कर बाद में आयोजित शिविरों में पात्र हितग्राहियों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बी.टी.. (कान की मशीन), एक्सिला/एल्बो बैशाखी, दृष्टि बाधितार्थ, फोल्डिंग छड़ी, ब्रेलकिट, एमएसआईईडी किट, वैज्ञानिक रूप से निर्मित आधुनिक मानक एप्स और उपकरणों जरूरतमंद दिव्यांगों को परीक्षण उपरांत जरूरत के हिसाब से वितरण किया जाएगा।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement