Ad Code

विद्यार्थियों को मिलेगी दोहरी छात्रवृत्ति का लाभ, मेरिट और वेलफेयर दोनों योजनाओं के लिए होंगे पात्र

 


विद्यार्थियों को मिलेगी दोहरी छात्रवृत्ति का लाभ, मेरिट और वेलफेयर दोनों योजनाओं के लिए होंगे पात्र

भारत सरकार ने छात्रवृत्ति योजनाओं को दो श्रेणियों में किया वर्गीकृत, एक योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थी दूसरी योजना के लिए भी कर सकेंगे आवेदन

महासमुंद, 03 नवंबर 2026। विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। भारत सरकार ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया है। इनमें मेरिट आधारित छात्रवृत्ति एवं वेलफेयर आधारित छात्रवृत्ति शामिल हैं। इस व्यवस्था के तहत पात्र विद्यार्थी दोनों श्रेणियों की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ एक साथ प्राप्त कर सकेंगे।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस वर्गीकरण के अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्रवृत्ति योजनाओं को वेलफेयर आधारित श्रेणी में शामिल किया गया है।

एक श्रेणी की छात्रवृत्ति लेने पर दूसरी के लिए भी पात्रता
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि कोई विद्यार्थी मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है, तो वह वेलफेयर आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए भी पात्र होगा। इसी प्रकार वेलफेयर आधारित छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने वाला विद्यार्थी भी मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हो सकेगा।

इस प्रावधान से मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति योजनाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा।

केंद्रीय एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर लागू होंगे नियम
सहायक आयुक्त ने बताया कि छात्रवृत्ति योजनाओं का यह वर्गीकरण एवं पात्रता संबंधी प्रावधान भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाओं तथा केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर लागू होंगे।

इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराना तथा छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से उनकी आर्थिक सहायता सुनिश्चित करना है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement