Ad Code

Mahasamund : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 04 नवंबर को



महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 04 नवंबर को

महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महासमुंद जिले में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरियता सूची जारी की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई महासमुंद में परामर्शदाता के 01 पद, शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह महासमुंद में परामर्शदाता के 01 पद एवं सहायक सह रात्रि चैकीदार के 01 पद तथा बाल कल्याण समिति महासमुंद में सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के 01 पद सहित कुल 04 स्वीकृत पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
जारी अंतिम वरियता सूची के अनुसार 1ः5 के अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। यह प्रक्रिया 04 नवंबर 2026 को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 10ः30 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं अंतिम वरियता सूची महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन कर सकते है। अभ्यर्थियों को पृथक से पत्र अथवा सूचना प्रेषित की जाएगी। डाक या टेलीफोन के माध्यम से सूचित किए गए अभ्यर्थी ही कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल होंगे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement