Ad Code

Latest News Chhattisgarh : फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना, टोल फ्री नंबर जारी

 


फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना, टोल फ्री नंबर जारी
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को मिलेगा लाभ, खेतों का सर्वेक्षण करने मैदानी अमले को निर्देश

सक्ती, 30 अक्टूबर 2026। जिले में चक्रवात के प्रभाव से फसलों को संभावित नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समय पर फसल क्षति की सूचना देने की अपील की है। फसल को नुकसान होने की स्थिति में बीमित किसान 72 घंटे के भीतर केंद्र सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर इसकी जानकारी दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचना देना फसल बीमा दावा प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।

कृषि विभाग के अनुसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल का बीमा कराने वाले किसान ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। फसल क्षति की सूचना दर्ज कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से प्रभावित किसान अपनी फसल को हुए नुकसान की जानकारी दे सकते हैं।

उप संचालक कृषि, सक्ती ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है, वे टोल फ्री नंबर 14447 पर सही एवं वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से फसल क्षति का आकलन करने और नियमानुसार बीमा दावा भुगतान की प्रक्रिया में मदद मिलेगी।

धान की फसल का आकलन करने मैदानी अमले को निर्देश
अरनब चक्रवात के कारण धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले को प्रभावित क्षेत्रों का सतत भ्रमण कर सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों को भी गांवों में प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि विभाग का प्रयास है कि प्रभावित किसानों तक फसल बीमा योजना की जानकारी पहुंचे और वे निर्धारित समय-सीमा में नुकसान की सूचना दर्ज करा सकें। सर्वेक्षण एवं आकलन के बाद नियमानुसार पात्र किसानों को बीमा दावा राशि का भुगतान किया जा सकेगा।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने पर देरी न करें और 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement