Ad Code

Ambikapur Chhattisgarh : आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 6 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन



आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 6 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

अम्बिकापुर, 30 अक्टूबर 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

परियोजना अधिकारी के अनुसार, सेक्टर भगवानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलसेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र महादेवपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने की पात्र होंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक अर्हताओं एवं नियुक्ति की विस्तृत शर्तों की जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement