Ad Code

Crime News Chhattisgarh : नशे में घर पहुंचा बेटा, पिता को फावड़े से मारकर किया लहूलुहान ! तेंदूकोना पुलिस ने दर्ज किया अपराध

 


शराब के नशे में बड़े भाई ने पिता पर फावड़े से किया हमला, सिर से बहने लगा खून

बुंदेली में आधी रात मचा हंगामा, गाली-गलौज से रोकने पर भड़का युवक; पुलिस ने दर्ज किया मामला

महासमुंद। जिले के तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में घर पहुंचे बड़े बेटे ने गाली-गलौज करने से मना करने पर अपने ही पिता पर फावड़े (रापा) से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर और माथे पर चोट लगी तथा खून निकलने लगा। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:40 बजे ग्राम बुंदेली में रिखीराम साहू के घर के आंगन में हुई। शिकायतकर्ता प्रशांत साहू के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। इसी दौरान उसका बड़ा भाई बालेश कुमार साहू कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचा और हंगामा करते हुए गाली-गलौज करने लगा।

गाली देने से रोका तो फावड़े से किया वार
शिकायत के अनुसार, घर में हो रहे हंगामे और गाली-गलौज को देखकर पिता रिखीराम साहू आंगन में आए। उन्होंने बालेश को शराब पीने और गाली-गलौज करने से मना किया। आरोप है कि इस बात पर बालेश भड़क गया और पिता को अश्लील गालियां देते हुए आंगन में रखे फावड़े (रापा) से हमला कर दिया। जिससे रिखीराम साहू के सिर और माथे पर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के दौरान प्रशांत साहू और उसकी मां जानकी साहू मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव भी किया।

तेंदूकोना पुलिस ने दर्ज किया अपराध
घटना के बाद पुलिस चौकी बुंदेली में सूचना दी गई। इसके आधार पर 21 अक्टूबर 2026 को आरोपी बालेश कुमार साहू के नाम से तेंदूकोना थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement