एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में स्टॉफ नर्स के पद पर वॉक-इन इंटरव्यू 17 अगस्त को
महासमुंद : जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए स्टॉफ नर्स के 01 रिक्त पद पर अस्थायी रूप से नियुक्ति हेतु वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित मानदेय एवं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत की जाएगी।
प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग ने बताया कि स्टॉफ नर्स पद के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 17 अगस्त 2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में आयोजित होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स पद के लिए NESTS द्वारा निर्धारित पूर्ण योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को 29,200 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें, आवेदन का प्रारूप तथा विस्तृत जानकारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास महासमुंद के कार्यालय के सूचना पटल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की वेबसाइट www.emrsmahasamund.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
Social Plugin