महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के केवाइसी के लिए प्रशिक्षण
महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में जिले के महतारी वंदन के समस्त हितग्राहियों का ई-केवायसी किया जाना है, इसी कडी में जिले के 3 लाख 26 हजार 814 हितग्राहियों का ई-केवायसी 01 अप्रैल से 30 जून 2026 तक जिले के समस्त सीएससी में किया जायेगा। केवायसी करने हेतु जिले में कार्यरत वीएलई को विभिन्न तिथियों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत कार्यरत समस्त वीएलई को जनपद पंचायत के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित हुई। शासन के मंशानुरूप 27 मार्च को महासमुंद, 28 मार्च को बागबाहरा, 30 मार्च को पिथौरा, 31 मार्च को बसना एवं 01 अप्रैल को सरायपाली को प्रशिक्षण सम्पन्न होगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी जटवार ने बताया कि समस्त हितग्राहियों के ई-केवायसी कराया जाना अनिवार्य किया गया है, हितग्राहियों को ई-केवायसी संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के नजदीक स्थित सीएससी केन्द्र में कराया जाना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं हितग्राहियों का सहयोग करेंगे। जिन हितग्राहियों का ई-केवायसी सम्पन्न होते जायेगा उन हितग्राहियों का नाम ई-केवायसी हितग्राहियों की सूची से स्वतः अपडेट होता जायेगा तथा आंगनबाड़ी कार्यकताओं के अपने आईडी में उन हितग्राहियों का नाम दिखाई देगा जिन हितग्राहियों का नाम ई-केवायसी हेतु पेंडींग होगा। ई-केवायसी का कार्य पूर्णतः निशुल्क होगा। केवायसी में किसी भी कितग्राही का कोई भी जानकारी, डाटा अथवा पहचान किसी को शेयर नहीं की जायेगी और न ही प्रदर्शित की जायेगी। इस कार्य के सुचारू संचालन हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियमित रूप से निगरानी करेंगे ताकि किसी प्रकार का कोई परेशानी या कठिनाई आने पर तत्काल निराकरण, मार्गदर्शन, निर्देश देगें ताकि समय-समय में ई-केवायसी कार्य में कुशलतापूर्वक पूर्ण हो सकें।
Social Plugin