Ad Code

Responsive Advertisement

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 : बसना में हो गया खेला - बिना चुनाव के ऐसे बनी डॉ. खुशबू अग्रवाल नगर पंचायत के अध्यक्ष

नगर पंचायत बसना में भाजपा प्रत्याशी डॉ.खुशबु अग्रवाल निर्विरोध चुनी गईं


महासमुंद : जिले की बसना नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत बसना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित कई लोगों ने फार्म भरा था। लेकिन शुक्रवार को नाम वापसी के दिन कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। जिससे भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित हो गई।

कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा और आम आदमी पार्टी की आमरीन गीगानी सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों ने नगर में विजय रैली निकालकर लोगों का आभार माना।

रायगढ़ में भी कांग्रेस को झटका, भाजपा को फायदा
रायगढ़ जिले के वार्ड नंबर 18 में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जहां कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध पार्षद बन गईं।

टिकट बंटवारे से जगदलपुर में बगावत के आसार
जगदलपुर नगर निगम में पार्षदों की सूची जारी होने के बाद अब दोनो दलों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। नाराज नेताओं ने पार्टी से हटकर नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे दोनों दलों के लिए समीकरण बिगड़ने की संभावना है। ऐसे में ये सभी पार्षदों की दौड़ में है और आने वाले दिनों में बागी भी बन सकते है।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement