Ad Code

गौरा-गौरी शोभायात्रा के दौरान जमकर मारपीट, लोहे के कड़े से हमला; कई घायल, साँकरा थाना में FIR दर्ज

 


गौरा-गौरी शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल! बाइक खड़ी करने की बात पर विवाद, लोहे के कड़े से हमला; कई घायल 

रूपानंद सोई 94242-43631

साँकरा। गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने जा रहे युवकों के साथ अंसुला-चारभांठा मार्ग पर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पानी टंकी के पास बाइक खराब होने के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और हाथ-मुक्कों के साथ लोहे के कड़े से हमला किया गया। मारपीट में कई युवकों को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सपोस निवासी एक युवक 8 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों मनीष बरिहा, हेमंत यादव और शिवा यादव के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम अंसुला में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने जा रहा था। रात करीब 10:30 बजे अंसुला-चारभांठा रोड स्थित पानी टंकी के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक खराब होकर बंद हो गई।

इसी दौरान अंसुला निवासी सोमनाथ निषाद और हितेश चौहान वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बाइक सड़क किनारे करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच गौरा-गौरी की शोभायात्रा पहुंचने पर युवक भी उसमें शामिल होकर नाचने लगे।

बाइक खड़ी करने की बात पर बढ़ा विवाद, दोस्तों को बुलाने पर भी मारपीट
शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ देर बाद सोमनाथ निषाद और हितेश चौहान अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा पहुंचे और सड़क पर बाइक खड़ी करने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता ने अपने अन्य दोस्तों हितेश ध्रुव, हीरासिंह बरिहा और दिनेश दीवान को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ और सोमनाथ निषाद तथा उसके साथियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की।

लोहे के कड़े से किया हमला, बाइक में तोड़फोड़ का भी आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोमनाथ निषाद ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से शिकायतकर्ता, हितेश ध्रुव और हीरासिंह बरिहा पर हमला किया। इस दौरान हीरासिंह बरिहा की मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट में शिकायतकर्ता के कंधे, हीरासिंह बरिहा के माथे और उंगली तथा हितेश ध्रुव के सिर में चोट आने की बात कही गई है। वहीं, झूमाझटकी के दौरान हितेश ध्रुव का मोबाइल फोन भी गिर गया।

पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement