कहा- देश और प्रदेश के हालात का अध्ययन करने के बाद ही होगा फैसला
रायपुर: बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की खबरों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राहत भरा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन को लेकर सरकार की मंशा साफ करते हुए संकेत दिए है कि प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल शनिवार को भिलाई रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान अपनी यह मंशा स्पष्ट की।
कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जो परिस्थितियां है, उस पर नजर रखी जा रही है। देश और प्रदेश में जिस प्रकार के हालात है, उनको अध्ययन करते हुए ही फैसला लेंगे। अभी मैं नहीं समझता कि किसी भी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने की आवश्यकता है।
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए हम कंटेनमेंन जोन बना रहे हैं। जो आवश्यक कदम है वे उठाएं जा रहे हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया और सार्वजनिक जगहों में भीड़-भाड़ को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
(Credit by Patrika raipur)

Social Plugin