Ad Code

Mahasamund : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश


कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण करने के दिए 

77 आवेदन प्राप्त

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम खल्लारी के धीरज गुप्ता ने अधूरे पाइपलाइन को पूरा कराने, ग्राम शेर के हुमन ध्रुव ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम खुसरूपाली के सदाराम साहू ने नामांतरण, ग्राम पिपलीपानी के वीरेंद्र तांडी ने फाइनेंस कंपनी के मनमानी की शिकायत, घुंचापाली के कृष्ण कुमार चंद्राकर ने विद्युत पोल हटवाने, ग्राम जोगीडीपा के ग्रामीणों ने निस्तारी तालाब को पटवाने से रोकने के लिए आवेदन दिया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement