प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी
महासमुंद : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात 20 मई 2026 को विभाग द्वारा मॉडल उत्तर जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के उपरांत विभाग द्वारा संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है। अभ्यर्थी संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन कर सकते है।

Social Plugin