Ad Code

CG Election : राहुल गांधी ने सीएम, डिप्टी सीएम के साथ खेत में की धान की कटाई, Social Media में हो रहा है जमकर Viral

Images By Social Media


CG Election 2023 : राहूल गांधी के साथ चुनावी सभा में पहुंचने से पहले सीएम, डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष एक किसान की धान की कटाई की। 

CG Election 2023 : प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आज राहूल गांधी ने  चुनावी सभा में पहुंचने से पहले वे खेत में उतरकर एक किसान की तरह धान की कटाई की। उनके साथ सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास मंहत, मंत्री ताम्रध्वज साहू भी खेत में धान की कटाई की। वहीं अब उनका ये अंदाज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के खेत में धान की कटाई करने की तस्वीर साझा की है। अपने पोस्ट में सीएम बघेल ने लिखा कि हम छत्तीसगढ़ से वायदे किए हैं उसे पूरा करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी के साथ सीएम बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, चरण दास महंत भी धान की बालियों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी सिर पर लाल गमछा बांधे हुए है, जिस तरह से किसान खेत में धूप से बचने के लिए गमछे का इस्तेमाल करते हैं। उनके साथ सीएम बघेल भी मौजूद है। ये तस्वीर Social Media में जमकर वायरल हो रहा है ।




Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement