CG Election 2023 : टिकट नहीं मिलने पर महिला नेता दिल्ली पहुंचकर अपने पार्टी के दफ्तर न जाकर विपक्षी नेताओं के पास पहुंच गई
CG Election 2023 : जिला पंचायत की एक अध्यक्ष मैडम कांग्रेस से टिकट मिलने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थी लेकिन प्रत्याशियाें की सूची जारी होने के बाद निराशा हाथ लगी। टिकट नहीं मिलने से हताश हुई इस महिला नेता ने तत्काल टिकट कटाई और पहुंच गईं राजधानी दिल्ली।
दिल्ली पहुंचकर वह अपने पार्टी के दफ्तर पहुंचने की बजाय विरोधी पार्टी के खेमे में पहुंच गई। वहां उसने छत्तीसगढ़ के बड़े नेता से मुलाकात की और राजनीतिक पाला ही बदल लिया।
भाजपा में प्रवेश लेते ही दिल्ली से खबर न्यायधानी पहुंची तो कांग्रेस नेताओं में हलचल मच गई। कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। फिर थोड़ी देर बाद जिस सीट से उक्त महिला नेता टिकट मांग रही थी, उस विधानसभा सीट के जीत-हार का गुणा-भाग होने लगा है। फिलहाल कांग्रेस नेता अब जिला पंचायत में मैडम के कार्यकाल में हुए घपले और घोटाले निकालने में लगे हैं, ताकि चुनाव में इसे भुनाया जा सके। इस बात को लेकर छत्तीसगढ में नेता और जनता के बीच दबी जूबान में खुसुर-फुसुर चल रहा है ।

Social Plugin