CG Congress Ghoshna Patra PDF 2023 : प्रदेश में चुनावी घमासान का आगाज हो चुका है। नेता अपने विरोधी पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप की झडी लगा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों दल अपने-अपने बड़े नेताओं के चेहरों को जनता के सामने रख रहे हैं और इसी सिलसिले में कांग्रेस ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में उतार दिया है। कल राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की 2 जगहों पर जनसभा को संबोधित किया और निशाने पर रहे पीएम मोदी और बीजेपी।
2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कल दो जनसभाएं की। पहले राहुल भानुप्रतापपुर पहुंचे, फिर वहां से केशकाल के फरसगांव गए। इस दौरान राहुल ने कांग्रेस सरकार की जमकर तारीफ की और 2 बड़े ऐलान किया। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल और कॉलेज में KG से PG तक की शिक्षा मुफ्त करने का ऐलान किया और राहुल ने कहा कि हमनें 2 घंटे में 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। बिजली बिल हाफ किया। आदिवासियों को उनकी जमीनें वापस दिलाई। राहुल ने ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार तेंदूपत्ता की खरीदी 4500 रुपए करने जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है लेकिन भाजपा गरीबों का पैसा अदानी दो रही है ।
राहुल ने इसके बाद मोदी सरकार को जमकर घेरा। राहुल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया और अदानी को लाभ पहुंचाया। जातिगत जनगणना का भी जिक्र किया। इधर सीएम भूपेश के निशाने पर रहे रमन सिंह। सीएम भूपेश ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन सिंह ने ठगा नहीं। सीएम ने कहा कि महादेव ऐप वालों के साथ बीजेपी की सांठगांठ है इसलिए ऐप बंद नहीं किया जा रहा। इसके अलावा सीएम ने धान खरीदी पर पीएम मोदी के बयान को झूठा बताया।
कांग्रेस का वादा है कि सरकार बनने के बाद जातिगत जनगणना कराई जाएगी, MSP पर इस बार 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ की दर से खरीदा जाएगा, साढ़े 17 लाख लोगों को आवास दिए जाएंगे और 2018 की तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और इसी सिलसिले में कांग्रेस अपने सबसे बड़े नेताओं के साथ मैदान में है और आज मुफ्त शिक्षा की घोषणा कर कांग्रेस किसानों और युवाओं को अपने पक्ष में मतदान कराने की कोशिश कर रही है। 3 दिसंबर को नतीजे आने पर पता चल पाएगा कि कांग्रेस तरफ से किये गये इन वादो पर कितना असर हुआ ।
3000 रूपये में धान खरीदी
किसानो का कर्जा माफ
जातिगत जणगणना
20 क्विंटल प्रति एकड धान खरीदी
17 लाख लोगों को आवास
KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा

Social Plugin