रूपानंद सोई 94242 - 43631
बसना CG Election 2023 : नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बसना विधानसभा के मतदाता तैयार हैं। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के लिए हरसंभव प्रयास में लगे हैं । छत्तीसगढ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा का मतदान है, जबकी मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
बसना विधानसभा सीट पर साल 2018 में हुए चुनाव के परिणाम पर नजर डालें, तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच हुआ था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से देवेन्द्र बहादुर सिंह थे, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप सम्पत अग्रवाल मैदान में थे वही भाजपा ने दुर्गा चरण पटेल (डी सी पटेल) को सियासी अखाड़े में उतारा था।
बसना विधानसभा के मतदाताओं ने 2018 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह पर अपना भरोसा जताया। बसना विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आती है। 2018 में बसना में कुल 39 प्रतिशत वोट पड़े थे। कांग्रेस से देवेंद्र बहादुर सिंह को 67,535 वोट मिले थे वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल को 50,027 वोट तथा तीसरे स्थान पर भाजपा से दुर्गाचरण पटेल (डी सी पटेल) को 36,394 17 वोट प्राप्त हुए थे। जिसमें कांग्रेस से देवेंद्र बहादुर सिंह 17,508 के अंतर से चुनाव जीत लिया था ।
अब 2023 में बसना विधानसभा चुनाव कि बात करें तो वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस को सीधा टक्कर देने वाले सम्पत अग्रवाल को इस बार भाजपा ने अपने प्रत्याशी बनाया है । वहीं कांग्रेस से पुनः देवेंद्र बहादुर सिंह मैदान में है । इस बार कांग्रेस एवं भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखनेे को मिलेगा ।

Social Plugin