रायपुर CG Election 2023 : 5 सीटों में कांग्रेस की प्रत्याशी बदलने की अफवाह तेज हो गई हैं. जिसमें मुख्य रूप से महासमुंद , चिरमिरी , पामगढ़ , धमतरी सहित एक अन्य सीट शामिल हैं।
खबर अनुसार इन विधानसभा सीटों पर वहां के स्थानीय कार्यकर्ता एवं नेता अधिक नाराज चल रहे हैं । साथ ही बीजेपी के संपर्क में रहकर पार्टी के रणनीति को फेल कर रहे हैं। इन नाराज नेता एवं कार्यकर्ताओं की खबर कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच चूकि हैं।
झोल्टूराम डॉट काम इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। इस तरह की चर्चा छत्तीसगढ के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कर रहे हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ के अधिकांश विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी में बगावत नजर आ रही हैं। अब फैसला कांग्रेस हाईकमान के हाथ में हैं। जानकारी अनुसार धमतरी विधानसभा सीट पर नाराज चल रहे गुरुमुख सिंग होरा को मना लिया गया हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर गुरुमुख सिंग होरा ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया हैं ।

Social Plugin