CG Election 2023 : दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरा जाना है। ऐसे में रोजाना नेताओं के बगावती तेवर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और नेताओं के बागी होने के संकेत मिले हैं।
कसडोल से लेकर अंतागढ़ , धमतरी, पामगढ़, मनेंद्रगढ़, आदि विधानसभा सीटों पर बगावती की स्थिति देखने को मिल रही है।
रायपुर में भी कुछ नेताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भर दिया है।
रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा ने पुरंदर मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन इसी विधानसभा सीट से भाजपा महिला नेता सावित्री जगत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप नामांकन भर दिया है।
रायपुर CG Election 2023 : भाजपा-कांग्रेस में टिकट नहीं मिलने पर नाराज नेता अपनी ही पार्टी से बगावत तेज कर दिए हैं। टिकट नहीं मिलने पर दावेदारों ने अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा भरकर मोर्चा खोल दिया है। अंतागढ़ से लेकर कसडोल, पामगढ़, मनेंद्रगढ़, धमतरी आदि विधानसभा सीटों पर ऐसी बगावत की स्थिति देखने को मिल रही है।
रायपुर में भी कुछ दावेदारों ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भर दिया है। बगावती सुर पार्टियों के लिए भी सिरदर्द बनते जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता गोरेलाल बर्मन पार्टी से अलग होकर जकांछ में शामिल हो गए। दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरा जाना है। ऐसे में रोजाना नया उलटफेर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और नेताओं के बागी होने के संकेत मिले हैं।
विधानसभा कसडोल में निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा
कसडोल विधानसभा से टिकट न मिलने पर साहू समाज के गोरेलाल साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का घोषणा किया है। कसडोल विधानसभा से कांग्रेस ने संदीप साहू को मैदान में उतारा है। जिला पंचायत सभापति गोरेलाल साहू ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। ऐसे में यहां सामाजिक वोट बंटने की संभावना जताई जा रही है। गोरेलाल साहू ने बताया कि संदीप साहू स्थानीय नहीं है और कसडोल विकासखंड के भी नहीं है, जबकि कसडोल और समाज के लोग हमेशा से ही स्थानीय क्षेत्र के ही निवासी को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। पिछले बार भी हमने इसी मांग पर संघर्ष किया, तब कहीं शकुंतला साहू को टिकट मिला और वह जीत हासिल की थी।
कांग्रेसी नेता गोरेलाल बर्मन जोगी कांग्रेस में शामिल, पामगढ़ विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव
गोरेलाल बर्मन कांग्रेस से त्यागपत्र देकर जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने जोगी कांंग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पामगढ़ से जोगी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया गया है। पामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन को बसपा की इंदु बंजारी ने 3,061 वोटों से हराया था। कांग्रेस से दावेदारी के बाद भी टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत कर दी है। कांग्रेस से टिकट की मांग को लेकर पिछले दिनों उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली एवं रायपुर में शक्ति प्रदर्शन भी किया था।
रायपुर उत्तर विधानसभा से अजीत कुकरेजा व सावित्री जगत भी नाराज
रायपुर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस ने कुलदीप जुनेजा को टिकट दिया है। यहां से कांग्रेसी नेता व पार्षद अजीत कुकरेजा ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा पिछले 15 वर्ष से यहां से पार्षद हैं। टिकट के लिए उन्होंने पुरजोर कोशिश की थी। इधर, भाजपा ने रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा को मैदान में उतारा है जबकी पुरंदर मिश्रा महासमुंद जिले के बसना विधानसभा सीट से चुनाव लडने की तैयारी में लगे हुए थे । लेकिन रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा महिला नेता सावित्री जगत ने भी नामांकन भर दिया है। हालांकि सीट से अंतिम मुहर पार्टी के बी-फार्म देने के बाद ही लगेगी।
धमतरी-मनेंद्रगढ़ विधानसभा से भी बगावत
धमतरी में पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता गुरुमुख सिंह होरा ने पर्चा भरने के लिए नामांकन खरीद लिया है। मनेंद्रगढ़ विधायक डा. विनय जायसवाल की भी टिकट काट दी गई है । जबकि पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के श्याम बिहारी को चार हजार से अधिक वोटों से हराया था। टिकट नहीं मिलने पर मनेंद्रगढ़ विधायक डा. विनय जायसवाल पार्टी से नाराज चल रहे हैं ।

Social Plugin