सुकमा : जिले में विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले 8 शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस. एस ने कार्यवाही करते हुए 4 प्रधानाध्यापक, 4 सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इन पर कार्रवाई निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर हुई है। कहा जा रहा है कि बिना सूचना के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक अनुपस्थित थे।

Social Plugin