Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit : छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी आज प्रदेश के खैरागढ़ जालबांध और बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा करेंगी।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के दौरे पर रहेंगी ।
आइए जानते हैं, छत्तीसगढ़ की टॉप- 05 इवेंट्स (Top 05 Events of Chhattisgarh).
बिलासपुर - प्रियंका गांधी छत्तीसगढ में करेंगी चुनावी सभाऐं
कोरबा - सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम
रायपुर - दिवास का ख्वाबों का मेला आज से होगा शुरू
जशपुर - डॉ रमन सिंह के उपस्थिति में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
राजनांदगांव - दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर : प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज
छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं. वो 30 अक्टूबर को प्रदेश के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा करेंगी. वो खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को को संबोधित करेंगी. इसके बाद दोपहर के वक्त बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी.
कोरबा: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बोहा कार्यक्रम
कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से 31 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तुलसीनगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी. समिति के अध्यक्ष ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है.
रायपुर : दिवास का ख्वाबों का मेला आज
समता कॉलोनी स्थित श्याम खाटू मंदिर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास की ओर से आज "ख्वाबों का मेला" का आयोजन किया जा रहा है. मेला सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. इसमें दिवाली के लिए कम दामों में सामान उपलब्ध कराएं जाएंगे. मेले में होम डेकोर के पुराने आइटम्स एग्जीबिट किए जा रहे हैं. कॉस्मो दिवास की स्वाति मालू ने बताया कि मेले में 20 से 200 रुपए तक के सामान मिलेंगे.
जशपुर : भाजपा के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में करेंगे शक्ति प्रदर्शन
जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे. इस दौरान बलराम मंच बस स्टैंड जशपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे.
राजनांदगांव : दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आज से
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिला सेक्टर स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में 30 व 31 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है।
Social Plugin