Ad Code

महासमुंद : सीबीएएस23 भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को भर्ती परीक्षाओं के निर्विघ्न संचालन हेतुनोडल, सहायक नोडल, उड़नदस्ता दल, परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त





महासमुन्द : छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा सीबीएएस23 भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 29 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
 
प्रथम पाली में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02ः00 बजे से शाम 04ः15 बजे तक जिला मुख्यालय महासमुंद में निर्धारित 23 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षाओं के सुचारू/निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने संयुक्त कलेक्टर श्री श्रवण कुमार टंडन को नोडल अधिकारी तथा परीक्षा केन्द्र 2301-2307 के लिए डॉ. प्रमोद कुमार कोसरिया, पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, परीक्षा केन्द्र 2308-2315 के लिए श्री योगेन्द्र कुमार देवांगन, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं श्री प्रमोद कुमार सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख परीक्षा केन्द्र 2316-2323 के लिए सहायक नोडल नियुक्त किए है।

इसी प्रकार प्रवेश पत्र तथा उत्तरशीट में दिए गए फोटो एवं हस्ताक्षर के सूक्ष्म मिलान के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। 

जिसमें प्रथम पाली में 07 परीक्षा केन्द्र व द्वितीय पाली में 03 परीक्षा केन्द्रों के लिए श्री आर.एस. वर्मा, सहायक संचालक उद्यान, श्री खेमराज चौधरी, आई.पी.एस. महिला बाल विकास, श्री डी.एन. जांगड़े,सहायक कार्यक्रम समन्वयक शिक्षा को उड़नदस्ता नियुक्त किए गए है। 

इसी तरह 08 परीक्षा केन्द्रों के लिए श्री मनोज कुमार धृतलहरे, जिला खेल अधिकारी, श्री रोहित पारेश्वर, विकास विस्तार अधिकारी व श्री आशीष कुलदीप, सहायक अभियंता तथा अन्य 08 परीक्षा केन्द्रों के लिए श्री द्वारिकानाथ, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, श्री अमित कुमार मोहंती, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी, श्री मोहन लाल साहू, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 23 परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement