फरसगांव CG Election 2023 : प्रदेश में चुनावी आगाज हो चुका है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। अपनी जीत तय करने के लिए जहां एक ओर प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं । वहीं केंद्रीय नेता भी लगातार सभाओं के माध्यम से जनता को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए। राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने छत्तीसगढ के किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए साथ ही भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला ।
राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं झूठे वादे नहीं करना चाहता हूं, जो कहते हैं वो करते हैं। पिछले चुनाव में हमने कहा था कि किसानों को धान का प्रति क्विंटल 2500 रुपए देंगे, तो हमने किया। हमारी नीयत साफ है। आज 2650 रुपए में धान खरीदी की जा रही है, लेकिल अगले सीजन से 3000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होगी। उन्होंने आगे कहा कि हम किसानों के दर्द को समझने वाले हैं। बीजेपी अडानी का कर्जा माफ कर सकती है, लेकिन हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं। हम गरीब मजदूरों को मदद पहुचाने में सरकार काम करते हैं।
4 हजार मिलेगी तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन राशि
तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए भी राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो तेदुपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। साथ तेंदूपत्ता 25 सौ रुपए प्रति बोरा खरीदी होती है। लघु वनोपज पर ₹ 10 अतिरिक्त MSP देंगे। कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है, हम गरीब और भाजपा अडानी को मदद करती है, केंद्र सरकार हर चीज अडानी को दे रही है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हमारी सरकार बनते ही हमने दो घंटे में वो कर दिखाया जो भाजपा ने कहा था कि ये नहीं हो सकता। 26 लाख किसानों को 23 लाख करोड़ रुपए दिये गए, 5 लाख मजदूरों को 7000 रुपए दिए गए।
Social Plugin