Ad Code

महासमुंद : रोजगार कार्यालय महासमुंद में प्लेसमेंट कैम्प 29 अप्रैल को

DPR Chhattisgarh 
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 अप्रैल 2022 को रोजगार कार्यालय परिसर महासमुंद में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा, बी.ई सिविल के 10 पद, सेक्यूरिटी गार्ड के 20 पद, सेल्स के 05 पद, टेली कॉलिंग 05 पद, ड्राईवर 05 एवं हेल्पर 10 पद के लिए 8वीं, 10वीं, स्नातक पास आवेदकों की भर्ती 8000 रुपए से 12000 रुपए या उससे अधिक के मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement