अन्य पिछड़ा वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 16 सितंबर को
महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद, केबिनेट मंत्री दर्जा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकांति वर्मा, राज्य मंत्री दर्जा द्वारा जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 16 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा अन्य पिछड़े वर्गों के हितार्थ संचालित राज्य एवं केन्द्र शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर निर्धारण के संबंध में विशेष चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जाति प्रमाण-पत्र जारी एवं लंबित प्रकरणों की वस्तुस्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
समीक्षा बैठक के लिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों को जिले से संबंधित विवरण, विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा जाति प्रमाण-पत्रों की अद्यतन स्थिति सहित निर्धारित प्रपत्र में जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की नाम एवं पता सहित सूची तथा योजनाओं से लाभान्वित सफल हितग्राहियों की सफलता की कहानी पॉवर पॉइंट अथवा हार्ड कॉपी में पृथक से तैयार कर बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Social Plugin