Ad Code

महिला टीचर से कोरियर सर्विस के नाम पर लाखों की ठगी, साइबर सेल में हुई शिकायत



(News Credit by Janta se rishta) 

रायपुर :  शिक्षिका से ठगी का मामला सामने आया है। कोरियर सर्विस के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीडी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एन कविता देव ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कविता देव ने बैंक से लोन लेकर पाटन में खेती का काम शुरू किया था। वह अपने माल की सप्लाई करने के लिए गूगल पर रायपुर कोरियर सर्विस का नंबर सर्च किया था।

गूगल में मिले नंबर पर कविता देव ने बात माल सप्लाई के बारे में बात की। कोरियर सर्विस देने वाले ने महिला को भरोसे में लिया और आनलाइन फार्म भरने के लिए एक लिंक भेजा। जिसको खोलने पर महिला ने उसमें अपना नाम और अकाउंट नंबर डाला।

अकाउंट नंबर डालने के बाद महिला के खाते से पहले 25-25 रुपये हजार कटे। महिला ने जब पैसे कटने की बात कोरियर सर्विस वाले से की तो उसने कहा पैसे वापस हो जाएंगे। गलती से कट गए।

इसके बाद दो लाख 60 हजार रुपये महिला के खाते से एक-एक करके कट गए लेकिन पैसे वापस नहीं हुए। महिला को जब धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने जाकर थाने में और साइबर सेल में शिकायत दर्ज की।



Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement