| प्रतीकात्मक तस्वीर |
230 पदों पर भर्ती का अवसर, महासमुंद में 24 सितंबर को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला
10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी एग्रीकल्चर और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल
महासमुंद। जिले के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला लाईवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोडाबाजार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 230 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इन शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी पात्र
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।
ऑनलाइन आवेदन जरूरी
साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन कर रोजगार मेले में उपस्थित होने की अपील की है।
रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल सहित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर भी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Social Plugin