Ad Code

Mahasamund : मेरा युवा भारत अंतर्गत युवाओं को अधिक से अधिक पंजीयन कराने पर जोर, 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान


मेरा युवा भारत अंतर्गत युवाओं को अधिक से अधिक पंजीयन कराने पर जोर

15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान 

महासमुंद : मेरा युवा भारत (माय भारत) अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में माय भारत के उद्देश्यों के अनुरूप जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करना, युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा माय भारत कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार करना था।

बैठक में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाए। इसके लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि माय भारत की राष्ट्र निर्माण में युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का व्यापक एवं बहुआयामी प्रयास है। इस कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में युवाओं की रचनात्मक भागीदारी बढ़ेगी तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य को जिला स्तर पर साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

बैठक में जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू ने बताया कि पंजीयन हेतु 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु के युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से जुड़ सकत हैं। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि कार्ययोजना के अंतर्गत विकसित भारत पद यात्रा, यूथ क्लब विकास अभियान, नशा मुक्त भारत, सुशासन दिवस पर कार्यशाला, स्वस्थ युवा विकसित भारत खेल प्रतियोगिता, सक्रिय युवा क्लब को खेल सामग्री का वितरण, अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के साथ-साथ विभिन्न विभागों में युवाओं को कार्यप्रणाली का अनुभव प्रदान किया जाएगा। बैठक में जिला सलाहकार समिति, जिला कौशल विकास, जनसम्पर्क विभाग, खेल एवं युवा कल्याण, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं रेड क्राॅस सोसायटी के सदस्य मौजूद थे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement