Ad Code

Responsive Advertisement

पिथौरा : पंचायत में राशि आहरण के बाद भी नहीं हुआ निर्माण कार्य, सरपंच को नहीं है राशि की जानकारी, सचिव कर रहा है गडबडी

 

                             राशि आहरण के बाद भी सावित्रीपुर स्वास्थ्य केंद्र का नहीं हुआ आहता निर्माण


पंचायत में राशि आहरण के बाद भी नहीं हुआ निर्माण कार्य 
सरपंच को नहीं है राशि की जानकारी 
सरपंच ने लगाया आरोप सचिव कर रहा है गडबडी

 रूपानंद सोई 94242-43631

महासमुंद : ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में आहता निर्माण , स्कूल मैदान समतलीकरण एवं CSC भवन निर्माण के लिए कूल 8 लाख, 33 हजार, 01 सौ, 50 रूपये माह जूलाई 2025 से आहरण किया गया है लेकिन कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया गया है और न ही निर्माण सामग्री डलवाया गया है।

मिली जानकारी अनुसार विकास खण्ड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में आहता निर्माण , स्कूल मैदान समतलीकरण एवं CSC भवन निर्माण के लिए कूल 8 लाख, 33 हजार, 01 सौ, 50 रूपये आहरण किया जा चुका है , जिसमें आहता निर्माण के लिए दिनांक 15/07/2025 तक कूल 3 लाख, 66 हजार, 8 सौ रूपये।स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए दिनांक 04/09/2025 तक कूल 01 लाख , 80 हजार, 04 सौ, 50 रूपये एवं अटल डिजिटल CSC केंद्र निर्माण के लिए दिनांक 22/07/2025 तक 02 लाख, 85 हजार, 09 सौ रूपये आहरण किया जा चुका है, लेकिन कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया गया है । ऐसे में ग्रामीणों द्वारा राशि गबन की बात कह रहे हैं। मामला उजागर होने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रहा है।

ग्राम पंचायत में कई योजनाओं के नाम पर चुपके से लाखों रुपये निकाल लिया गया है, जहां पर काम तक शुरु नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य योजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता बरती जा रही है। ऐसे ही अनियमितता ग्राम पंचायत ढाबाखार में भी देखने को मिल रहा है।

ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव फाइल बनाकर एफ़टीओ कर राशि तो निकल लेते है लेकिन अक्सर कार्य फाइलों में ही बनकर रह जाता है, ऐसे में पंच, सरपंच एवं सचिव के द्वारा जमकर धांधली की जा रही है। लेकिन बड़ी बात यह भी है कि इन सब बातों की शिकायत भी किए जाने पर जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दी जाती है।

सावित्रीपुर पंचायत के सरपंच कमल सिंह बरिहा के अबतक के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य के नाम से कूल 18 लाख, 96 हजार, 01 सौ, 07 रूपये भूगतान किया जा चुका है । लेकिन सरपंच कमल सिंह बरिहा का कहना है कि मेरे DSC को सचिव अपने कब्जे में रखा है । मेरे जानकारी में लगभग 11 लाख रूपये भुगतान किया गया है बाकी 08 लाख रूपये को कब और किसे भुगतान किया गया है इसकी मुझे जानकारी नहीं है ।

सरपंच कमल सिंह बरिहा के अबतक के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं के तहत भुगतान राशि का विवरण

क्र.

राशि प्राप्तकर्ता

   दिनांक

     कार्य

राशि

1.

अन्य

08/05/2025

आहता निर्माण

20000

2.

अन्य

08/05/2025

सडक मरम्मत

47500

3.

तायल कृषि

17/05/2025

मोटर पम्प क्रय

83308

4.

तायल कृषि

17/05/2025

मोटर पम्प क्रय

98825

5.

तायल कृषि

17/05/2025

मोटर पम्प क्रय

97586

6.

तायल कृषि

17/05/2025

मोटर पम्प क्रय

99769

7.

भूपेंद्र साहू

17/05/2025

सरपंच DSC

9600

8.

भूपेंद्र साहू

17/05/2025

स्टेशनरी क्रय  

9300

9.

श्रीराम इं.प्रा.

19/05/2025

बोर खनन  कार्य

71700

10.

श्रीराम इं.प्रा.

19/05/2025

बोर खनन  कार्य

75190 

11.

अन्य

25/05/2025

उत्सव पर्व

27500

12.

श्रीराम इं.प्रा.

26/05/2025

बोर खनन  कार्य

10500

13.

श्रीराम इं.प्रा.

26/05/2025

बोर खनन  कार्य

65000

14.

GP Supla.

27/05/2025

मुरूम ढुलाई

40250

15.

सलुजा स्टील

03/06/2025

आहता निर्माण

89000

16.

 

09/06/2025

आहता निर्माण

52000

17.

अन्य

25/06/2025

धरती आबा का.

10000

18.

अन्य

06/07/2025

अस्प.आहता नि

49900

19.

अन्य

10/07/2025

अस्प.आहता नि

49900

20.

अन्य

15/07/2025

अस्प.आहता नि

48000

21.

मनीष सप्ला.

16/07/2025

CSC केंद्र नि.

100000

22.

GP Supla.

16/07/2025

अस्प.आहता नि

49900

23.

अन्य

16/07/2025

अस्प.आहता नि

36000

24.

अन्य

22/07/2025

CSC केंद्र नि.

100000

25.

अन्य

24/07/2025

अस्प.आहता नि

58000

26.

मुकेश दुबे

01/09/2025

बोर खनन MLA

134929

27.

अन्य

01/09/2025

पंच/स.  मानदेय

67000

28.

बंजारे अर्थ.

03/09/2025

समतलीकरण

80600

29.

GP Supla.

03/09/2025

समतलीकरण

19250

30.

बंजारे अर्थ.

04/09/2025

समतलीकरण

80600

31.

अन्य

31/10/2025

वाहान किराया

32000

32.

अन्य

31/10/2025

खेल महोत्सव

3800

33.

अन्य

31/10/2025

पम्प मरम्मत

33200

34.

अन्य

05/11/2025

निर्वाचन कार्य

13500

35.

अन्य

05/11/2025

गली सफाई

22500

                         कूल भुगतान  राशि  18 लाख, 96 हजार, 01 सौ , 07 रूपये


पंचायत से नहीं मिलती जानकारी, सचिव को 25 हजार का हो चुका है जूर्माना
ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में पदस्थ सचिव सरजूसिंह नाग के द्वारा RTI के तहत लोगों को जानकारी नहीं दी जाती है । एक मामले में दिनांक 15/07/2024 को राज्य सूचना आयोग के द्वारा सचिव सरजुसिंह नाग को 25 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया जा चुका है । इसी तरह सचिव सरजुसिंह नाग के विरूद्ध छत्तीसगढ राज्य सूचना आयोग में और भी कई मामले लंबित हैं ।



सचिव रहता है राजनितिक गतिविधि में सक्रिय, मन मुताबिक खोलता है कार्यालय
ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में पदस्थ सचिव सरजूसिंह नाग को पूर्व में ग्राम पंचायत छोटेलोरम में स्थांतरण किया गया था वहां के पूर्व सरपंच श्रीमती हेमकांती पटेल ने सचिव सरजूसिंह नाग के उपर यह आरोप लगाते हुए छोटेलोरम पंचायत में रखने से मना कर दी क्यों की सरजूसिंह नाग छोटेलोरम पंचायत में रोजगार सहायक का काम कर चुका है उस समय पंचायती कार्य को छोडकर राजनितिक गतिविधि में हमेशा सक्रीय रहता था । इस संबंध में बसना के पूर्व विधायक श्रीमती रूप कुमारी चौधरी स्वयं सचिव सरजूसिंह नाग के विरूद्ध दिनांक 24/09/2017 को जिला पंचायत महासमुंद में शिकायत की थी । इसी तरह आज भी सचिव सरजूसिंह नाग पंचायत में नियमित उपस्थित नहीं रहता है । अपने मन मुताबिक पंचायत में आता है , मुख्यालय में नहीं रहता है और न ही फोन रिसीव करता है जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं ।

Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement