Ad Code

Responsive Advertisement

Mahasamund : कलेक्टर ने खेतों में उतरकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया निरीक्षण, राजस्व अधिकारियों ने भी किया डिजिटल क्रॉप सर्वे



कलेक्टर ने खेतों में उतरकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया निरीक्षण

राजस्व अधिकारियों ने भी किया डिजिटल क्रॉप सर्वे

महासमुंद 20 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मामाभांजा एवं बी.के. बाहरा में किये जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों में उतरकर चल रहे सर्वे कार्य का अवलोकन किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण अवसर पर एसडीएम बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू, तहसीलदार तहसीलदार नितिन ठाकुर, हल्का पटवारी अरविंद कुमार साहू और रामकुमार साहू उपस्थित रहे। इसी तरह कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी विकासखण्डों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति का जायजा और किसानों से उनकी समस्याओं तथा फसलों की वास्तविक स्थिति की जानकारी सतत प्राप्त किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे की सटीकता से जिले में कृषि से संबंधित योजनाओं एवं किसानों के हित में उपयोगी आंकड़े उपलब्ध होंगे। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुनिश्चित करने कहा कि सर्वे कार्य पारदर्शिता व गम्भीरता से संपन्न हो। डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान ग्राम मामाभांजा में कृषक श्री सिद्धार्थ प्रताप, श्री भीम सिंह, श्रीमती अवन एवं ग्राम बी. के. बहारा में कृषक श्री भूतेश्वर, सुकवारो, श्री लाल जी, पान बाई बरिहा, ग्राम सरपंच एवं ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान सर्वेयर चूमन पटेल, ढाल सिंह ध्रुव के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया गया। इसी तरह अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा ने बरोंडा में डीसीएस गोदावरी का निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैकरा द्वारा ग्राम बेमचा में गोदावरी का निरीक्षण किया गया। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी गिरदावरी का कार्य सतत जारी है।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement