Ad Code

Responsive Advertisement

रायपुर : गृहमंत्री का पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश, प्रदेश में लोगों को समय पर मिले न्याय

 

 Credit JSR

रायपुर : छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा लगातार अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। एक तरफ जहां आज साय केबिनेट की पहली बैठक हुई, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली।

यह बैठक पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि, शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आम जनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। इस समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement