Ad Code

Responsive Advertisement

CG Weather Update : चक्रवात का असर दिखेगा छत्‍तीसगढ़ में , रविवार को इन इलाकों में हो सकती है बारिश , जानें ताजा अपडेट



News Credit By naidunia

Chhattisgarh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में नहीं होगा विशेष बदलाव
रविवार तीन दिसंबर से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना

रायपुर Chhattisgarh Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन रविवार तीन दिसंबर से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तीन, चार व पांच दिसंबर को बारिश की संभावना है तथा मध्य छ्तीतसगढ़ में चार, पांच और छह दिसंबर को बारिश के आसार है। इसी प्रकार सरगुजा संभाग में भी पांच व छह दिसंबर को बारिश हो सकती है।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते अभी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। हालांकि शहर के लगे ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में रात व सुबह के वक्त अच्छी ठंड पड़ने लगी है। इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ भी शुरू होने लगी है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही वर्षा के आसार है। इसके चलते अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। रविवार से प्रदेश में बारिश शुरू होने के आसार है।

रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा
रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश भर में कांकेर सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement