Ad Code

Responsive Advertisement

महासमुन्द CG Election 2023 : विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का सम्पर्क नम्बर जारी, अधिकारियों से इस स्थान पर कर सकते हैं मुलाकात


 


न्यू सर्किट हाउस में सुबह 10ः00 से 11ः00 बजे तक कर सकते हैं मुलाकात

महासमुन्द CG Election 2023 : विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक से न्यू सर्किट हाउस लभराखुर्द में प्रातः 10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक आम जन से मिलने का समय आरक्षित किया गया है। 

इस दौरान प्रेक्षकों से उनके मोबाईल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

विधानसभा क्षेत्र खल्लारी-41 व महासमुंद-42 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक एल भीमनवार,भा प्र से (मो.नं.-7587016657 ) व कार्यालय नम्बर 07723-296644 /296595 है। श्री भीमनवार के लिए लाइजनिंग अधिकारी श्री विकास चंद्राकर अनुदेशक, वन विद्यालय को नियुक्त किया गया है । 

विधानसभा क्षेत्र बसना-40 व सरायपाली-39 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री जफर मलिक भा प्र से (मो.नं.-7587016656,07723-296710/296465 ) के लिए लाइजनिंग अधिकारी श्री अनिल भास्करन, उप वनमण्डलाधिकारी सरायपाली होंगे।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली व बसना-40 के व्यय प्रेक्षक श्री योगेश कुमार शर्मा,भारासे ( मो.नं.-7587016659 ,07723-296710/296465) के लिए श्री यू.आर. बसंत उप वनमंडलाधिकारी पिथौरा व महासमुंद-42 व खल्लारी-41 के व्यय प्रेक्षक श्री नीलेश राउतकर,भारासे ( मो.नं.- 7587016670,07723-296644/296595) के लिए श्री अब्दुल वहीद खान उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक श्री कृष्ण कुमार व्ही.के. भापुसे(मो.नं- 7587016658) तथा उक्त सभी लेंड लाइन कार्यालय नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। श्री कुमार के लिए लाइजनिंग अधिकारी श्री धनेन्द्र ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात होंगे।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement