CG Election 2023 : सरायपाली (SC) विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की एक सीट है. ये महासमुंद लोकसभा सीट का हिस्सा है वर्तमान में सरायपाली सीट से कांग्रेस के विधायक किस्मत लाल नंद हैं, लेकिन अब कांग्रेस ने इनकी जगह चातुरी नंद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं किस्मत लाल नंद अब कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस से मैदान में हैं। इधर भाजपा ने सरला कोसरिया काे टिकट दिया है।
सरायपाली विधानसभा सीट पर किस्मत लाल अपनी किस्मत जनता कांग्रेस से अजमा रहे हैं। तो बीजेपी की सरला कोसरिया महिलाओं, शराबबंदी के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जा रही हैं। मगर सरला के लिए ये चुनाव सरल नहीं होगा। कांग्रेस से खफा हुए किस्मत के कारण से विरोधी माहौल को चातुरी किस चतुराई से संभालेंगी ये आने वाले चुनाव परिणाम के बाद ही जनता को पता चलपाएगा।
आइए जानते हैं क्या सरायपाली सीट का समीकरण
माहौल क्या है - रुख इस बार कांग्रेस की ओर है। प्रत्याशी चातुरी नंद को गाड़ा समाज का सपोर्ट मिल सकता है।
विरोध - मौजूदा विधायक किस्मत लाल नंद के कांग्रेस छोड़ने की वजह से इस सीट में तनाव बढ़ेगा। अपने समर्थकों के साथ खुलकर विरोध कर रहे हैं। भाजपा में टिकट का ऐलान होते गाड़ा समाज भी विरोध कर चुका है। इसका खामियाजा भाजपा को हो सकता है।
यहां के जातीय समीकरण -
गाड़ा समाज का दबदबा है। अघरिया, कोतला समुदाय के भी लोग बड़ी तादाद में रहते हैं।
किसे मिली थी जीत -
2003 में भाजपा, 2008 में कांग्रेस, 2013 में भाजपा और 2018 में फिर से कांग्रेस को जीत मिली थी।
क्या है यहां के चुनावी मुद्दे -
यहां से अधिकांश ग्रामीणों को रोजगार के लिए ओडिशा पलायन करना पड़ता है। सरकारी कामकाज के लिए महासमुंद तक करीब 150 किलोमीटर तक सफर करना पडता हैं जिसके कारण इस क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। सरायपाली को जिला घोषित करने हेतु यहां के जनता की मांग रही है।
Social Plugin