Ad Code

महासमुंद : पंचायत सचिव के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत




महासमुंद : जिला अंतर्गत विकास खण्ड पिथौरा के ग्राम पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव की मनमानी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर महासमुंद से शिकायत कि गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि सचिव मुख्यालय में नहीं रहता तथा ग्रामीणों को वृद्वावस्था पेंशन, पीएम आवास सहित अन्य कई योजनाओं की कोई जानकारी नहीं दी जाती। पंचायत भवन नियमित नहीं खुलता, सचिव जब भी पंचायत में आता है तो सरपंच से मुलाकात कर वापस अपने गांव चला जाता है ।

जबकी विधानसभा चुनाव के कारण छत्तीसगढ में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे समय में भी सचिव पंचायत से नदारद है । ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए कई-कई दिनों तक भटकना पडता है । उक्त सचिव के मनमानी के कारण ग्रामीण परेशान हैं ।

आपको बता दें इसके पूर्व में उक्त सचिव को अपने पदीय कर्तव्य एवं दायित्वों में घोर लाफरवाही एवं उदासिनता के कारण जिला सीईओ महासमुंद के द्वारा निलंबित किया गया था । उसके बाद भी उक्त सचिव के कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की सुधार होते नजर नहीं आ रहा है ।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर महासमुंद ने कार्रवाई के आश्वासन ग्रामीणों को दिए हैं।


Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement