Ad Code

CG Election 2023 : टिकट नहीं मिलने पर महिला नेता की बगावत, खल्लारी विधानसभा सीट से अपनी ही पार्टी को देंगी चुनौती ?



रूपानंद सोई 94242 - 43631 

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टीयों के अंदर बगावत का दौर जारी है । टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता अपना खेमा बदल रहे हैं । अब महासमुंद जिला के खल्लारी विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज महिला नेता पार्टी छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थामने की चर्चा Social Media में चल रहा है ।

CG Election 2023 : महासमुंद जिला के खल्लारी विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज महिला नेता उषा पटेल पार्टी छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थामने की चर्चा Social Media में चल रहा है । वर्तमान में उषा पटेल महासमुंद जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं । और खल्लारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर अपनी दावेदारी कर रही थी तथा लगभग टिकट तय माना जा रहा था । अंतिम समय में कांग्रेस पार्टी ने द्वारिकाधीश यादव को दोबारा मैदान में उतार दिया ।

उषा पटेल खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रीय थी ऐसा उस क्षेत्र के लोगों का कहना है लेकिन टिकट नहीं मिलने से उषा पटेल नाराज चल रही है स्थानीय Social Media में चल रहे खबर अनुसार उषा पटेल जोगी कांंग्रेस में शामिल हो कर खल्लारी विधानसभा सीट से चुनाव लडने की बात कही जा रही है।झोल्टूराम डॉट काम इस खबर की अधिकारिक पुष्टी नहीं करता । 

आपको बता दें वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उषा पटेल के साथ टिकट को लेकर ऐसा ही हुआ था। बसना विधानसभा से उषा पटेल को कांग्रेस से टिकट मिलने की खबर को लेकर उनके समर्थक खुब फटाखे फोडकर मिठाईयां बांटे थे । लेकिन अंतिम समय में बसना विधानसभा से देवेन्द्र बहादुर सिंह को टिकट दे दी गई । 

उसके बाद उषा पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर संतुष्ट होना पडा  । उषा पटेल के अच्छी सियासी सफर और सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पारिवारिक संबंध होने के कारण राजनीतिक गलियारों में उषा पटेल की टिकट लगभग तय माना जा रहा था । जिसके कारण उषा पटेल भी खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रीय थी ।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement