Ad Code

पिथौरा : सप्ताहिक बाजार के दिन भी सुबह से दिख रहा छत्तीसगढ़ बंद का असर




पिथौरा(झोल्टूराम) । हाल ही में बेमेतरा में हुई घटना के चलते आज विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

बता दें कि हाल ही में प्रदेश के बेमेतरा जिले के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

वहीं, पिथौरा नगर का आज सप्ताहिक बाजार का दिन होते हुए भी छत्तीसगढ़ बंद का असर नगर में देखने को मिला। तथा निजी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। अचानक छुट्टी घोषित किए जाने के चलते बच्चे स्कूल पहुंच गए थे, लेकिन स्कूल बंद होने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं, चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement