Ad Code

Responsive Advertisement

Mango Season: पिथौरा के बाजार में बिक रहे हैं मीठे रसीले आम !


रूपानंद सोई 94242 - 43631 

पिथौरा (झोल्टूराम) । आम को फलों का राजा कहा जाता है. इसे न केवल फल के रूप में बल्कि चटनी, अचार, शेक, पन्ना आदि के रूप में भी खाया जाता है. पूरी दुनिया में आमों की 1500 से ज्यादा किस्में हैं, जिनमें 1000 किस्में तो अकेले भारत में उगाई जाती हैं. आम के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया भर में पहले स्थान पर आता है.

गर्मी के मौसम में इंतजार रहता है आम, लीची, जामुन जैसे रसीले मीठे फलों का। अभी हालांकि गर्मी की शुरुआत ही हुई है। लेकिन बाजार में मीठे रसीले आम आने शुरू हो गए हैं। 


इस समय पिथौरा के बाजार में आम (Mango) की बहार दिखने लगी है। दक्षिण और पश्चिम भारत से आने वाले ये आम लोगों को लुभा रहे हैं। 

आइए नजर डालते हैं इस समय बाजार में मिलने वाले आम पर..

सफेदा या बैंगनपल्ली आम

सफेदा या बैंगनपल्ली आम

इस समय भारत के तमाम बाजारों में सफेदा आम की खूब बहार है। इसे बैंगनपल्ली के नाम से भी जानते हैं। यह आम मुख्य तौर पर विजयवाड़ा से आता है। रायपुर से इसका डिस्ट्रीब्यूशन छत्तीसगढ में होता है। आप यदि दशहरी या लंगड़ा आम के प्रेमी हैं तो यह आम आपको नहीं भाएगा। क्योंकि इसका स्वाद कम मीठा होता है। लेकिन मैंगो शेक बनाने के लिए यह आम बेहतरीन होता है। 

रत्नागिरी का अल्फांसो आम

रत्नागिरी का अल्फांसो आम

भारत से यदि कोई आम सबसे ज्यादा निर्यात किया जाता है तो वह है अल्फांसो। यह महाराष्ट्र के रत्नागिरी इलाके में होता है। रिच और क्रीमी अल्फांसो आम अत्यधिक सुगंधित होते हैं। मिठास, रिचनेस और टेस्ट के मामले में अल्फांसो फलों की सबसे बेहतर किस्मों में से एक माने जाते हैं। 

तोतापुरी आम

तोतापुरी आम

इस समय तोतापुरी आम भी बाजार में आ गए है। दक्षिण भारत में होने वाला यह आम बड़े और सुनहरे पीले रंग के होते हैं। ये आकार में लगभग आयताकार होते हैं और इनका सिरा चोंच जैसा नुकीला होता है। आप यदि आम खाते समय रेशे से परेशान होते हैं तो तोतापुरी आम आपके लिए बेहतर है। क्योंकि इसमें रेशा बिल्कुल नहीं होता है। 

शुगर बेबी मैंगो

शुगर बेबी मैंगो

आपको खूब मीठा आम पसंद है तो आप शुगर बेबी आम को आजमा सकते हैं। यह आम गोल होता है और जीवंत पीले हरे रंग में उपलब्ध है। यह आम अपने खास मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय है। इस आम को कर्नाटक में उगाया जाता है। जैम बनाने के लिए शुगर बेबी आम को बढ़िया माना जाता है।

रुमानी आम

रुमानी आम

रुमानी आम का स्वाद बहुत अच्छा होता है। यह काफी रसदार होता है। रुमानी को आइसक्रीम मैंगो या एप्पल मैंगो के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह आम मीठी कुल्फी बनाने के लिए काफी अच्छा होता है। यह आम भी दक्षिण भारत से ही आता है।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement