Ad Code

महासमुंद : राज्य स्तरीय दिव्यांगजन व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट मिला चौथा स्थान





महासमुंद : दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांगजन व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में ज़िले के दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने चौथा स्थान प्राप्त किया। व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जिला बलोदा बाजार के खरोरा के बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में 28 व 29 जनवरी को संपन्न हुआ। 

अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट में दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह मौजूद थी।

पहली बार महासमुन्द जिले के दिव्यांग बालकों युधिष्ठिर भोई, संजय परमार, तोरण यादव, विश्वनाथ पटेल, रानु पटेल, खेमराज, ओमकार यादव, मन्नू, जितेन्द्र कोसले, इन्द्र प्रसाद, शांतु कोसले, एवं प्रीतम बंजारे ने सहभागिता प्रदर्शित की और उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement