Ad Code

Responsive Advertisement

पिथौरा : नियमितीकरण एवं पंचायत कर्मी का दर्जा की मांग को लेकर आज प्रदर्शन करेंगे मनरेगा कर्मचारी


रूपानंद सोई 94242 - 43631 

पिथौरा (झोल्टूराम) : आज मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। पांच संभागो के मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकालेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के मनरेगा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पंचायत कर्मी का दर्जा मिले, इसके साथ ही उनकी मांग है कि उनका नियमितीकरण किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कभी भी काम से निकाल दिया जाता है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से रोजगार सहायक का ग्रेड पे की मांग की है। इसके साथ मनरेगा कर्मी इसकी की भी मांग कर रहे हैं कि हड़ताल के दौरान जो उनका वेतन रुका हुआ था उसे बहाल कर दिया जाए।

पिथौरा जनपद के मनरेगा शाखा में पद्स्थ कार्यक्रम अधिकारी श्री राजकुमार दिवान एवं तकनिकी सहायक श्री त्रिलोकीनाथ सिन्हा जी ने अपने संयुक्त बयान में बताया की महासमुंद जिले में कूल 533 मनरेगा कर्मचारी पद्स्थ हैं इसी तरह राज्य के सभी कर्मचारियों का ग्रेड पे निर्धारित किया जाय तथा सचिव नियमावली लागू किया जाय एवं 1 अप्रेल से 15 जून 2022 तक सभी मनरेगा कर्मचारी हडताल में थे उसका रुका हुआ वेतन प्रदान किया जाय, उन्होने ये भी बताया की आज का ये हमारी न्याय यात्रा प्रत्येक संभाग के मुख्यालय तक जा कर संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे अगर हमारी मांग पूरी नहीं हूई तो आने वाले दिनों में राज्य के सभी मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालिन हडताल करेंगे ।  

बता दें प्रदेशभर के पांच संभागों (रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग) के मनरेगा कर्मचारी आज सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो आगे वो और बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। सभी मनरेगा कर्मी आज न्याय यात्रा निकालेंगे ।


Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement