Ad Code

पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप , महिला सरपंच की शिकायत पर अधिकारी मौन



पिथौरा के बोईरलामी के पंचायत सचिव वृन्दावन विश्वकर्मा की मनमानी (Arbitrariness of Vrindavan vishwakarma Panchayat Secretary of Boirlami) से ग्रामीण और सरपंच खासा परेशान हैं. जिसकी शिकायत महिला सरपंच ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जनपद पंचायत पिथौरा से की है.

रुपानंद सोई  94242 - 43631 


पिथौरा : महासमुंद जिले के जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईरलामी के पंचायत सचिव वृन्दावन विश्वकर्मा की मनमानी (Arbitrariness of Vrindavan vishwakarma Panchayat Secretary of boirlaami) से सभी परेशान हैं. खासकर ग्रामीण और सरपंच पंचायत सचिव से परेशान हैं, ग्राम पंचायत बोईरलामी के सरपंच श्रीमती  मालती कुमार ने सचिव वृन्दावन विश्वकर्मा के खिलाफ कई गंभीर अरोप लागाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जनपद पंचायत पिथौरा में दिनांक 29 /03/2022 को शिकायत कि है । लेकिन उक्त शिकायत पर आज तक विभाग के अधिकारियो द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है । 

सरपंच ने सचिव के उपर लगाये है गंभीर आरोप 

1. ग्राम पंचयत बोईरलामी में सचिव वृन्दावन विश्वकर्मा विगत कई वर्षो से पद्स्थ है, अपनी मनमर्जी से सरपंच के बिना जानकारी के 15 वें वित्त की मद से बगैर नाली निर्माण किये एवं गौठान कार्य तथा अन्य कार्य के नाम से फर्जी पंचायत प्रस्ताव बना कर सरपंच के सील एवं हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर डी.एस.सी. भुगतान के  माध्यम से लाखों रुपये भुगतान कर लिया गया है ।

2.  सचिव वृन्दावन विश्वकर्मा के द्वारा पंचायत में अपने मनमर्जी कार्य किया जाता है सरपंच एवं पंचों तथा ग्रामीणों को पंचायत संबंधी भ्रामक एवं गोलमोल जानकारी देकर टाल दिया जाता है ।

3. सरपंच को झांसा देकर पंचायत प्रस्ताव में हस्ताक्षर करा कर महिला सरपंच के अज्ञानता का गलत फायदा उठाकर बडे पैमाने में राशि आहरण किया गया है जो की जांच करने पर और भी कई खुलसे होगें । 

4. सरपंच श्रीमती मालती कुमार के अबतक के कार्याकाल में आडिट नहीं किया गया है ।

अक्सर गायब रहते हैं पंचायत सचिव

अक्सर बोईरलामी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कार्यालय से गायब रहते हैं. ग्राम पंचायत बोईरलामी से 40 किमी दुर सांकरा में निवास करतें हैं, महीने में 3 से 4 दिन ही  पंचायत कार्यालय आते हैं. जिससे स्थानीय लोगों को अपने कामों को लेकर पंचायत का चक्कर काटना पड़ता है । इस विषय में सरपंच कहते हैं कि  कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच सहित वार्ड पंचो के साथ भी कर्तव्य निष्ठापूर्वक व्यवहार नहीं दिया जाता है. इससे परेशान  सरपंच और ग्रामीणों ने जनपद पंचायत पिथौरा में सचिव की शिकायत की है. बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में अधिकांश ताला लगा रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि जब भी हम यहां अपनी समस्या लेकर आते हैं तो गेट पर ताला जड़ा रहता है. सचिव की कार्यशैली से सरपंच सहित ग्रामीण परेशान हैं । समय पर पंचायत का कोई भी जन कल्याणकारी कार्य नहीं हो पाता है। 

सचिव के खिलाफ दिनांक 29/03/2022 को सीईओ जनपद पंचायत पिथौरा के समक्ष लिखित शिकायत कि गई है , लेकिन आज तक किसी प्रकार की जांच एवं कार्यवाही नहीं कि गई है , उक्त शिकायत के बारे में अधिकारियों से पुछताछ करने पर टाल मटोल किया जाता है - सरपंच , श्रीमती मालती कुमार

इस संबंध में जब सचिव वृन्दावन विश्वकर्मा से संपर्क साधने की कोशिश कि गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका ।


सचिव के खिलाफ शिकायत मिली है जांच टीम गठित कर दी गई है, जैसे ही जांच प्रतिवेदन प्राप्त होगा , जांच में दोषी पाये जाने पर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी -
प्रदीप प्रधान
सीईओ जनपद पंचायत पिथौरा, महासमुंद 


Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement